UPTak Baithak Logo

रायबरेली में सनसनीखेज वारदात; पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में मची सनसनी

Raebareli News: रायबरेली के बछरावां क्षेत्र में निर्माणाधीन पानी की टंकी पर तैनात चौकीदार की धारदार हथियार से हत्या ने सनसनी फैला दी है. चौकीदार का शव खून से लथपथ चारपाई पर मिला. पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी हैं, जबकि हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है.

ADVERTISEMENT

 Raebareli Crime
Raebareli Crime
social share
google news

Raebareli News: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा मजरे रामपुर सुदौली गाँव में बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जल जीवन मिशन के तहत बन रही पानी की टंकी पर एक सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम दे दिया गया. यहाँ रखवाली कर रहे 40 वर्षीय चौकीदार राम सजीवन की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी. सुबह जब ग्रामीणों ने खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा देखा, तो पूरे इलाके में कोहराम मच गया. चीख-पुकार के बीच आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई.