UPTak Baithak Logo

रायबरेली एम्स में पल्मोनरी विभाग की ओपीडी शुरू, दर्जन भर जिलों को मिला संजीवनी बूटी जैसा तोहफा

Raebareli Health News: रायबरेली एम्स ने फेफड़ों और सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों के लिए पल्मोनरी ओपीडी शुरू कर बड़ी राहत दी है. साथ ही एमएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम की शुरुआत से स्वास्थ्य शिक्षा को भी मजबूती मिलेगी. इस पहल का लाभ रायबरेली समेत आसपास के दर्जनभर जिलों के मरीजों और छात्रों को मिलेगा.

ADVERTISEMENT

 AIIMS Raebareli News
AIIMS Raebareli News
social share
google news

Raebareli Health News: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायबरेली ने चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में देश में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार कर लिया है. एम्स प्रशासन ने मरीजों की भारी मांग को देखते हुए संस्थान में 'पल्मोनरी विभाग' की ओपीडी विधिवत शुरू कर दी है, जिससे अब फेफड़े और सांस से संबंधित गंभीर रोगों से ग्रसित मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा. इसके साथ ही, संस्थान में स्वास्थ्य शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 20 सीटों के साथ एमएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम की पढ़ाई भी शुरू कर दी गई है.