लेटेस्ट न्यूज़

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में बाबरी मस्जिद की एंट्री! बृजेश पाठक ने SP से मांगा मस्जिद के चंदे का हिसाब

ADVERTISEMENT

Ram Temple Donation Case: राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है. डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए बाबरी मस्जिद चंदे का हिसाब मांगा है, जबकि योगी सरकार ने मामले की जांच के लिए 3 सदस्यीय SIT गठित कर दी है.

social share
Google CTA

Ram Mandir Donation Case: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बने राम मंदिर में चढ़ावे की राशि में कथित गबन को लेकर राजनीति तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मुद्दे को सोशल मीडिया के जरिए उठाया था. अब यह मुद्दा लगातार सियासी गलियारों में तूल पकड़ता जा रहा है. बाराबंकी में एक कार्यक्रम के दौरान यूपी के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा विपक्ष को बाबरी मस्जिद के चंदे का भी हिसाब देना चाहिए. फिलहाल योगी सरकार ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की मांग पर चढ़ावे की राशि में हुए गबन की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी (SIT) का गठन कर दिया है. जांच के दौरान अब तक इस मामले में कई गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं.