लेटेस्ट न्यूज़

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर मनोज पांडे का बड़ा दावा! कानून व्यवस्था और विकास के दम पर भाजपा बनाएगी सरकार

ADVERTISEMENT

Viksit UP Baithak: यूपी के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे ने दावा किया है कि कानून व्यवस्था और विकास के मुद्दों पर भाजपा 2027 विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी. उन्होंने कहा कि वे अगला चुनाव अपनी कर्मभूमि ऊंचाहार से ही लड़ेंगे.

social share
Google CTA

Viksit UP Baithak: उत्तर प्रदेश सरकार में नागरिक आपूर्ति और खाद्य सुरक्षा विभाग के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे ने राज्य की कानून व्यवस्था, औद्योगिक विकास और अपने राजनीतिक सफर को लेकर अपनी बेबाक राय रखी है. समाजवादी पार्टी (SP) से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) तक पहुंचे मनोज पांडे ने अपनी कर्मभूमि ऊंचाहार और 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की जीत का बड़ा दावा किया है. उनका मानना है कि वर्तमान सरकार की नीतियां, जनहित के कार्य और प्रदेश की बेहतर कानून व्यवस्था आगामी चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाएंगी.