लेटेस्ट न्यूज़

बाबा राम मिलन दास का हत्यारा 1 लाख का इनामी इसराइल मारा गया... बदमाश ने मुठभेड़ से पहले तड़के 3 बजकर 40 मिनट पर जो किया वो हिला देगा!

Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सोमवार तड़के पुलिस और SOG टीम की बदमाश इसराइल से मुठभेड़ हो गई. बाबा मिलन दास हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया.

ADVERTISEMENT

Unnao News
Unnao News
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में सोमवार तड़के अंधेरे के बीच एक ऐसी खौफनाक वारदात हुई, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया. मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या करने वाले मुख्य आरोपी और पुलिस के बीच आमने-सामने की मुठभेड़ हो गई. दोनों तरफ से हुई दनादन फायरिंग में मुख्य आरोपी पुलिस की गोली का शिकार होकर ढेर हो गया. जबकि इस एनकाउंटर में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप का एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हुआ है.