लेटेस्ट न्यूज़

उन्नाव एनकाउंटर में ढेर हुआ इसराइल... साधु मिलन दास हत्याकांड का था मुख्य आरोपी

ADVERTISEMENT

Unnao Encounter News: उन्नाव में साधु मिलन दास हत्याकांड का मुख्य आरोपी इसराइल मुठभेड़ में मारा गया है. पुलिस ने आरोपी के ऊपर 1 लाख रुपये का इनाम रखा था. एनकाउंटर के दौरान एक पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हुआ है.

social share
Google CTA

Unnao Encounter: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में साधु मिलन दास की निर्मम हत्या के मामले में यूपी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 1 लाख रुपये के इनामी और मुख्य आरोपी इजराइल उर्फ इसराइल को एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. यह एनकाउंटर 15 जून 2026 की सुबह बांगरमऊ थाना क्षेत्र में आगरा एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी के पास हुआ है. इस पूरी मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम पर भी फायरिंग हुई, जिसमें एक सिपाही घायल हो गया है.