मायके आई विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर दी जान, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
Bareilly Crime News: बरेली के मीरगंज क्षेत्र में मायके आई एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। परिवार जहां शादी समारोह की तैयारियों में जुटा था, वहीं इस घटना ने घर की खुशियों को मातम में बदल दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

Bareilly News
Bareilly Crime News: बरेली जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र के ग्राम असद नगर में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर दी जान. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी. फिलहाल शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.