लेटेस्ट न्यूज़

मीरगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; तमंचा, कारतूस और बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

Bareilly Crime News :बरेली के मीरगंज में पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और बाइक के साथ गिरफ्तार किया है.आरोपी पर पहले से लूट और चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क और गतिविधियों की जांच में जुटी है.

ADVERTISEMENT

 Bareilly News
Bareilly News
social share
Google CTA

Bareilly Crime News: बरेली में अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरगंज पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई.