लेटेस्ट न्यूज़

मदरसे से लापता 12 वर्षीय छात्र रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद, पुलिस की तत्परता से परिवार में लौटी खुशी

Saharanpur Crime News: सहारनपुर में मदरसे से लापता 12 वर्षीय छात्र की सकुशल बरामदगी ने परिवार को बड़ी राहत दी है. पुलिस और मिशन शक्ति टीम की त्वरित कार्रवाई से बच्चा रेलवे स्टेशन से सुरक्षित मिला. बेटे के घर लौटने पर परिजनों की चिंता खुशी में बदल गई और उन्होंने पुलिस का आभार जताया.

ADVERTISEMENT

Saharanpur Missing Boy Case
Saharanpur Missing Boy Case
social share
Google CTA

Saharanpur Crime News: सहारनपुर में 12 वर्षीय बच्चे के लापता होने के मामले में थाना मण्डी पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया. बच्चे के मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया.