UP Weather Update: यूपी में हैं 75 जिले... मौसम विभाग ने बताया 17 जून को किन 55 जिलों में होगी घनघोर बारिश
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश मौसम विभाग ने कल 17 जून को नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, गोरखपुर और कानपुर समेत 55 से अधिक जिलों में 60kmph की तूफानी हवाओं और बिजली गिरने के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत और आफत दोनों एक साथ आने वाली है. मौसम विभाग ने कल यानी 17 जून के लिए राज्य के एक बड़े हिस्से में मेघगर्जन, तेज वज्रपात और मूसलाधार बारिश का 'हाई अलर्ट' जारी किया है. आसमान में बादलों की भयंकर गड़गड़ाहट के साथ यूपी के 55 से ज्यादा जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की आशंका है. मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम में सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.