अदिति यादव विवाद में नया मोड़... ओवैसी ने CM से पूछा क्या मुस्लिम बेटियां भी आपकी बेटी हैं?
ADVERTISEMENT
Asaduddin Owaisi Bahraich UP: बहराइच की मटेरा रैली में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अदिति यादव विवाद पर सीएम योगी आदित्यनाथ से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या मुस्लिम बेटियां भी उनकी बेटियां हैं.
Asaduddin Owaisi Bahraich UP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव पर हुई आपत्तिजनक टिप्पणी का विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है. बहराइच की मटेरा विधानसभा में अपनी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इस मुद्दे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से तीखे सवाल पूछे हैं. मुख्यमंत्री के 'बेटी सबकी बेटी होती है' वाले बयान पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने मुस्लिम महिलाओं के लिए भी इंसाफ की मांग की है. इस दौरान उन्होंने मंच से मुजफ्फरनगर और मैनपुरी की पीड़ित मुस्लिम महिलाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री से उन्हें इंसाफ देने की मांग की है. जिससे अब इस पूरे मामले में एक नया सियासी मोड़ सामने आ गया है.
