UPTak Baithak Logo

रायबरेली में बेखौफ चोरों का आतंक, दीवार तोड़कर घर में घुसे और लाखों का माल ले उड़े

Raebareli Crime News: रायबरेली के बछरांवा क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने एक विधवा महिला के घर को निशाना बनाते हुए दीवार की ईंटें उखाड़कर सेंध लगाई. चोर नकदी और सोने-चांदी के जेवरात समेत दो लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

ADVERTISEMENT

 Raebareli News
Raebareli News
social share
google news

Raebareli Crime News: बछरांवा थाना क्षेत्र के पश्चिम गांव में बेखौफ चोरों ने पुलिसिया गश्त को ठेंगा दिखाते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है, बीती रात चोरों ने एक विधवा महिला के घर को निशाना बनाते हुए पिछली दीवार से सेंधमारी की और बक्से का ताला तोड़कर 40 हजार रुपये नकद व करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए. सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.