आस्था के केंद्र में चोरी पर बवाल, सपा नेता ने योगी सरकार से पूछे बड़े सवाल
Ram Mandir theft case: राम मंदिर परिसर में हुई चोरी को लेकर सियासत तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह ने SIT जांच पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच CBI और ED से कराने की मांग की है. उन्होंने रिटायर्ड जज की निगरानी और संतों की समिति गठित करने की भी मांग उठाई.
ADVERTISEMENT

Ram Mandir chori case
Ram Mandir theft case: राम मंदिर परिसर में हुई चोरी के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है. इस मामले में जांच को लेकर बलिया के फेफना विधानसभा नेता व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह ने योगी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे केंद्रीय एजेंसियों को सौंपने की मांग की है.
