बाराबंकी के लोधेश्वर महादेव धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब, जानिए स्वयंभू शिवलिंग की अनोखी कथा
Barabanki News: सोमवती अमावस्या और पुरुषोत्तम मास के अंतिम सोमवार पर बाराबंकी के लोधेश्वर महादेव धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. हजारों श्रद्धालुओं ने स्वयंभू शिवलिंग का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की. हर-हर महादेव के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की.
ADVERTISEMENT

Barabanki Somvati Amavasya
Barabanki News: जनपद बाराबंकी की तहसील रामनगर स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेव धाम में पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही हजारों शिव भक्तों ने लोधेश्वर महादेव के स्वयंभू शिवलिंग का विधि-विधान से जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की. मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजता रहा.
