UPTak Baithak Logo

24 कमरों का आलीशान हॉस्टल... चंपत राय का ड्राइवर टिन्नू यादव अचानक कैसे बन गया 'करोड़पति'? राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में घिरे राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव के अतीत को लेकर बड़ा खुलासा. कभी ऑटो और टेंपो चलाने वाला शख्स अचानक राम मंदिर का इतना प्रभावशाली चेहरा कैसे बन गया, इसकी जांच में जुटी SIT.

ADVERTISEMENT

Photo: Tinnu Yadav
Photo: Tinnu Yadav
social share
google news

Ram Mandir Donation Case: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की राशि में गड़बड़ी का मामला अब बेहद गरमा गया है. योगी सरकार द्वारा स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) के गठन के बाद इस केस में रोज नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. मंदिर में आने वाले रोजाना के लाखों रुपये के चढ़ावे में हेराफेरी के इस खेल में अब एक बेहद रसूखदार 'प्राइवेट व्यक्ति' का नाम भी सामने आ रहा है. इस नाम के सामने आने के बाद भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद विनय कटियार तक खुलकर हमलावर हो गए हैं.