मथुरा में जमीन विवाद के बीच बड़ा आरोप, खेतों पर कूड़ा डलवाकर काटी जा रहीं अवैध कॉलोनियां
Mathura Land Dispute: मथुरा में भू-माफियाओं पर उपजाऊ कृषि भूमि पर नगर निगम का कूड़ा डलवाकर जमीन बर्बाद करने और बिना अनुमति अवैध कॉलोनियां विकसित करने के आरोप लगे हैं. पीड़ित ने जिलाधिकारी से शिकायत कर निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और अवैध गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है.
ADVERTISEMENT

Mathura land mafia case
Mathura Land Dispute: जनपद मथुरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भू-माफियाओं द्वारा उपजाऊ कृषि भूमि पर अवैध रूप से नगर निगम का कूड़ा-कचरा डलवाकर भूमि को बर्बाद करने का गंभीर आरोप लगाया गया है. मामले में जिलाधिकारी मथुरा को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है.
