बलिया गैंगरेप केस में 5 दोषियों को 25-25 साल की सजा, पॉक्सो कोर्ट ने लगाया जुर्माना
Ballia Crime News: बलिया में नाबालिग से गैंगरेप के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने पांच दोषियों को 25-25 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस और अभियोजन की प्रभावी पैरवी के बाद कोर्ट ने सभी दोषियों पर अर्थदंड भी लगाया. फैसले को पीड़िता के लिए बड़ी न्यायिक सफलता माना जा रहा है.
ADVERTISEMENT

Ballia Gangrape Case
Ballia Crime News: उत्तर प्रदेश पुलिस के ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बलिया पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक गंभीर मामले में प्रभावी पैरवी के चलते विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट कोर्ट संख्या-8 ने 5 दोषियों को 25-25 साल के सश्रम कारावास और अर्थदण्ड की सजा सुनाई है.
