लेटेस्ट न्यूज़

सिपाही को दांत काटकर भागा..., देवरिया रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट को लेकर खूब हुआ बवाल, 'दलालों' ने की रोहित कुशवाहा की बेरहमी से पिटाई!

Deoria Railway Station Train Tatkal Ticket Fight: देवरिया जिले के भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट को लेकर शनिवार रात बड़ा बवाल हो गया. लाइन में लगे एक युवक की कथित दलालों ने बेरहमी से पिटाई कर दी.

ADVERTISEMENT

Deoria Railway Station Train Tatkal Ticket Fight
Deoria Railway Station Train Tatkal Ticket Fight
social share
Google CTA

Deoria Railway Station Violence: देवरिया जिले के भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट को लेकर शनिवार रात बड़ा बवाल हो गया. लाइन में लगे एक युवक की कथित दलालों ने बेरहमी से पिटाई कर दी. विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर पहुंचे जीआरपी सिपाही के साथ भी आरोपियों ने हाथापाई की और उसके हाथ में दांत काटकर फरार हो गए. पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.