सीएम योगी ने बता दी यूपी के किसानों के लिए बड़े फायदे की बात, अब होगा मोटा मुनाफा
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को देश के पहले इंटीग्रेटेड कार्गो और एआरओ हब के रूप में विकसित किया जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अनुसार, इस परियोजना से पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत पूरे राज्य के किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा.
ADVERTISEMENT

Noida Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) सिर्फ हवाई जहाजों के उड़ने का ठिकाना नहीं होगा, बल्कि देश का पहला ऐसा एयरपोर्ट बनने जा रहा है जो एक साथ इंटीग्रेटेड कार्गो (माल ढुलाई) और MRO (Maintenance, Repair, and Overhaul) यानी विमानों की मरम्मत और ओवरहालिंग का सबसे बड़ा हब होगा.
