लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में 16 जून को होगी भारी बारिश... मौसम विभाग ने बताया किन जिलों में बरसेंगे मेघ

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश मौसम विभाग ने कल 16 जून को नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और आगरा सहित कई जिलों में 60 से 70kmph की तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच कुदरत का मिजाज एक बार फिर पूरी तरह बदलने वाला है. मौसम विभाग ने कल यानी 16 जून के लिए राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश का ताजा पूर्वानुमान जारी किया है. आसमान में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ कुछ जिलों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की खौफनाक रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की आशंका है, जो अपने साथ आफत की बारिश लेकर आ रही हैं. मौसम विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.