बाराबंकी में जनकल्याण शिविर का आयोजन, एमएलसी अंगद सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
Barabanki News: बाराबंकी के रामनगर ब्लॉक में आयोजित जनकल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेले में एमएलसी अंगद सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. किसानों को नि:शुल्क बीज वितरित किए गए और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए. शिविर में स्वास्थ्य जांच और योजनाओं की जानकारी भी दी गई.
ADVERTISEMENT

Barabanki News
Barabanki News: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को रामनगर ब्लॉक सभागार में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया. शिविर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अंगद सिंह शामिल हुए. उन्होंने उपस्थित लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया.
