सामने आया नोट गिनने की व्यवस्था का पूरा सच... सीसीटीवी और 50 कर्मचारियों के पहरे में कैसे चोरी हो गया राम मंदिर का चढ़ावा?
Ram Mandir Donation Inquiry: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावे में गड़बड़ी को लेकर SIT जांच जारी है. जानिए कैसे 40 दान पेटियों से निकलने वाले नकद को वाराणसी की निजी कंपनी, टीसीएस और एसबीआई के 50 कर्मचारी सीसीटीवी की निगरानी में मैनेज करते थे.
ADVERTISEMENT

Ram Mandir Donation Inquiry
सदियों के इंतजार के बाद अयोध्या में प्रभु श्री राम का भव्य और दिव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ. कपाट खुलते ही देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालुओं का तांता लग गया और करोड़ों हिंदुओं की आस्था के इस केंद्र में रोजाना लाखों रुपये का चढ़ावा आने लगा. लेकिन इसी चढ़ावे की रकम में गड़बड़ी के आरोपों ने अब तूल पकड़ लिया है. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच टीम इस पूरे मामले की कड़ियों को सुलझाने में जुट गई है. इस बीच, राम मंदिर परिसर में चढ़ावे को मैनेज करने और नोटों की गिनती को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली आंतरिक व्यवस्था सामने आई है. सवाल उठ रहा है कि इतनी कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बावजूद आखिर यह गड़बड़ी कैसे हुई?