लेटेस्ट न्यूज़

वृंदावन इस्कॉन मंदिर के बाहर करंट लगने से श्रद्धालु युवक की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

Mathura ISKCON Temple News: वृंदावन के इस्कॉन मंदिर में दर्शन करने आए एक 21 वर्षीय श्रद्धालु की करंट लगने से मौत हो गई. हादसा मंदिर के बाहर जूताघर के पास लगे कूलर में करंट फैलने से हुआ बताया जा रहा है. परिजनों ने घटना को गंभीर लापरवाही बताते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

ADVERTISEMENT

Mathura News
Mathura News
social share
google news

Mathura ISKCON Temple News: पुरुषोत्तम मास की सोमवती अमावस्या पर वृंदावन स्थित इस्कॉन मंदिर में दर्शन के लिए आए एक श्रद्धालु युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मंदिर के जूताघर के पास नगर निगम द्वारा लगाए गए कूलर में करंट फैलने से यह हादसा हुआ. युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.