पांच माह से खराब क्रेन के कारण नगर की हाईमास्ट लाइटें बंद, आजाद अधिकार सेना ने नगर विकास राज्य मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग
Sitapur Administration News: सीतापुर में पांच माह से खराब पड़ी पावर लिफ्ट क्रेन के कारण कई हाईमास्ट लाइटें बंद हैं. इससे रात में अंधेरा और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है. आजाद अधिकार सेना ने नगर विकास राज्य मंत्री से हस्तक्षेप कर जल्द मरम्मत और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है.
ADVERTISEMENT

Sitapur News
Sitapur Administration News: आजाद अधिकार सेना सीतापुर के जिला अध्यक्ष नवल किशोर मिश्रा ने नगर पालिका परिषद सीतापुर की प्रकाश व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि नगर में विभिन्न स्थानों पर लगी अनेक हाईमास्ट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं जिससे नागरिकों को रात्रि के समय भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
