लेटेस्ट न्यूज़

मोहर्रम से पहले प्रशासन alert , ताजिया जुलूस को लेकर जारी हुए कड़े निर्देश

Ballia News: बलिया में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. ताजिया जुलूस में अस्त्र-शस्त्र ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि माहौल खराब करने या विवाद उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

ADVERTISEMENT

Ballia Muharram Procession
Ballia Muharram Procession
social share
Google CTA

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया में आगामी 26 जून को मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई.