लेटेस्ट न्यूज़

'बाबा का...' सीएम योगी के सामने किसान जफरू खान ने क्या कह दिया? जेवर एयरपोर्ट के लिए दी थी 31 बीघा जमीन

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसानों ने पहली बार हवाई यात्रा का अनुभव साझा करते हुए राज्य में हुए विकास और बेहतर कनेक्टिविटी की सराहना की. सम्मान समारोह में शामिल किसानों ने कहा कि एयरपोर्ट, सड़क, बिजली और डिजिटल सुविधाओं ने क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

लखनऊ, उत्तर प्रदेश: "हम हवाई चप्पल पहनकर हवाई जहाज में बैठे हैं. हमारे मुख्यमंत्री ने राज्य में बहुत तरक्की और विकास कराया है." ये शब्द जेवर के नंगला छतर गांव के रहने वाले एक मुस्लिम किसान के हैं, जो नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए अपनी जमीन देने के बाद पहली बार हवाई जहाज से सफर करके लखनऊ पहुंचे थे.