'ओवैसी से बेहतर BJP को वोट देंगे'... मटेरा के लोगों ने क्यों कहा ऐसा? बताई यह वजह!
ADVERTISEMENT
Asaduddin Owaisi Bahraich UP: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बहराइच की मटेरा सीट से अपना चुनावी कैंपेन शुरू कर दिया है. हालांकि, मटेरा के स्थानीय मुसलमानों ने ओवैसी का विरोध करते हुए उन्हें बीजेपी की 'बी टीम' बताया है.
Asaduddin Owaisi Bahraich UP: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. इसी क्रम में एआईएमआईएम (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बहराइच जिले की मुस्लिम बहुल मटेरा विधानसभा सीट से अपनी चुनावी रैली का आगाज किया है. लेकिन, ओवैसी की इस एंट्री से मटेरा के स्थानीय मुसलमान और वोटर बिल्कुल भी खुश नहीं हैं. रैली से दूर आम मुसलमानों से जब उनकी राय जानी गई, तो उन्होंने ओवैसी को सिरे से नकारते हुए उन्हें 'बीजेपी की बी-टीम' और सिर्फ 'वोट काटने वाला नेता' करार दिया है. स्थानीय लोगों का स्पष्ट रूप से मानना है कि ओवैसी सिर्फ चुनाव के समय ही यहां मुसलमानों को गुमराह करने आते हैं.