लेटेस्ट न्यूज़

वाराणसी में हाई वोल्टेज ड्रामा! वाराणसी के भू गेट पर पल्लवी पटेल को पुलिस ने रोका, समर्थकों समेत किया डिटेन

ADVERTISEMENT

Varanasi Protest News: वाराणसी के भू गेट पर सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने नीट और अन्य पेपर लीक मामलों को लेकर पीएम मोदी के संसदीय कार्यालय के घेराव का प्रयास किया. भारी पुलिस बल ने उन्हें और उनके कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया.

social share
Google CTA

Varanasi Protest News: वाराणसी में नीट और अन्य पेपर लीक मामलों को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब सिराथू विधायक पल्लवी पटेल अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय कार्यालय की ओर मार्च करने निकलीं. यह प्रदर्शन वाराणसी के भू गेट के पास आयोजित किया गया, जहां विधायक ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से 4 सूत्री ज्ञापन सौंपने की बात कही. हालांकि, भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया गया. पल्लवी पटेल ने कहा कि देश के युवाओं और उनके भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए लोक कल्याणकारी नीतियां बेहद जरूरी हैं और इसी उद्देश्य से यह प्रदर्शन किया जा रहा था.