एक ही परिवार के 3 लोगों को सिर पर वार करके मौत के घाट उतारा..., प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप
Prayagraj Triple Murder News: प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के कुकुरकटवा गांव में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां अज्ञात हमलावरों ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी.
ADVERTISEMENT

Prayagraj Triple Murder Case (Photo: Representational)
Prayagraj Triple Murder Case: प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के कुकुरकटवा गांव में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां अज्ञात हमलावरों ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी. इस तिहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई है. मंगलवार सुबह घटना का खुलासा होने पर गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए.