'भैया नहीं सर होता है, सैल्यूट करो'... लखनऊ में फर्जी IPS बनकर मिथिलेश शुक्ला असली पुलिसवालों के सामने झाड़ रहा था रॉब, खुल गई पोल!
Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जालसाजी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. महानगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो खुद को IPS अधिकारी बताकर लोगों पर रौब जमाता था.
ADVERTISEMENT

Lucknow Fake IPS Officer News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जालसाजी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. महानगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो खुद को IPS अधिकारी बताकर लोगों पर रौब जमाता था. हैरानी की बात यह रही कि आरोपी ने असली पुलिसकर्मियों को भी अपने प्रभाव में लेने की कोशिश की और उनसे कहता सुनाई दे रहा है कि 'भैया नहीं, सर होता है' और बताते हुए सुनाई दे रहा है कि नोएडा का IPS है और फिर सैल्यूट करने को बार-बार बोलते हुए भी सुनाई दे रहा है. जिसके बाद एक पुलिसकर्मी बोलते सुनाई दे रहा है कि 'मुझे आईडी दिखाइए, तब पता चलेगा कि यह कौन हैं. अरे, सुबह से हम लोग यही कर रहे हैं. अच्छा, ये नोएडा के IPS हैं? तो हम सल्यूट कर देंगे. इन्होंने वर्दी नहीं पहनी है, फिर भी हम इन्हें सल्यूट कर देंगे.'हालांकि पुलिस की सतर्कता के चलते उसकी फर्जी पहचान ज्यादा देर तक छिप नहीं सकी और पूछताछ में पूरा मामला सामने आ गया.