लेटेस्ट न्यूज़

रायबरेली में गैस एजेंसियों की मनमानी, 50 हजार उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी अटकी

Raebareli LPG eKYC pending:रायबरेली में गैस एजेंसियों की लापरवाही से करीब 50 हजार उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी अधूरी है. नतीजतन लोगों को एलपीजी सिलेंडर बुकिंग में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. डीएम के निर्देशों के बावजूद हालात नहीं सुधरे, जिसके बाद प्रशासन ने जांच और कार्रवाई की चेतावनी दी है.

ADVERTISEMENT

 Raebareli gas agency news
Raebareli gas agency news
social share
google news

Raebareli LPG eKYC pending: जिले में गैस एजेंसी संचालकों की मनमानी का खामियाजा आम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है. शासन के कड़े निर्देशों के बावजूद जिले के करीब 50 हजार गैस कनेक्शन धारकों की ई-केवाईसी अब तक नहीं हो सकी है. इसके चलते इन उपभोक्ताओं के सामने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग कराने का बड़ा संकट खड़ा हो गया है. परेशान उपभोक्ता पिछले ढाई महीने से रोजाना सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर कतारों में खड़े होने को मजबूर हैं, लेकिन वहां उन्हें केवल आश्वासन और अव्यवस्था ही हाथ लग रही है.