पिता की कम कमाई से परेशान होकर बेटे ने दी मौत... कौशांबी में राहुल ने सड़क पर बाइक रोककर सीने में मारी 2 गोलियां
Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक पर अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है. पु
ADVERTISEMENT

Kaushambi Murder Case (Photo: Representational)
Kaushambi Murder Case: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक पर अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है. पुलिस की शुरुआती जांच में पारिवारिक और आर्थिक विवाद इस वारदात की मुख्य वजह के रूप में सामने आया है. मृतक की पहचान 48 वर्षीय रामनरेश कोरी के रूप में हुई है, जो कलेक्ट्रेट कार्यालय में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे. घटना के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.