लेटेस्ट न्यूज़

UP Tak Exclusive: 'सारे आरोप झूठे, हनुमान जी तो हूं नहीं जो सीना फाड़कर...' राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर टिन्नू यादव का पहला बड़ा बयान!

UP Tak Exclusive: राम मंदिर कथित चढ़ावा चोरी विवाद में आरोपी टिन्नू यादव ने यूपी तक से खास बातचीत में खुद को निर्दोष बताया है. जानिए संपत्ति, चंपत राय से संबंध और चोरी के आरोपों पर उन्होंने क्या दावे किए.

ADVERTISEMENT

Tinnu Yadav Interview UP Tak
Tinnu Yadav Interview UP Tak
social share
google news

UP Tak Exclusive: अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी और चोरी के आरोपों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित एसआईटी (SIT) की टीम ग्राउंड पर जांच कर रही है. इन सब के बीच, इस पूरे विवाद के केंद्र में आए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव का पहला और बड़ा बयान सामने आया है. यूपी Tak के रिपोर्टर संतोष शर्मा से फोन पर हुई विशेष बातचीत में टिन्नू यादव ने खुद पर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे केवल ईर्ष्या और प्रोपेगैंडा करार दिया है.