लेटेस्ट न्यूज़

बलिया में एक साथ झूमे पवन सिंह और रवि किशन, भोजपुरी के इन स्टार्स को देखने को लिए भिड़े लोग

Pawan Singh and Ravi Kisan in Ballia: बलिया में भोजपुरी स्टार पवन सिंह और रवि किशन के कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ. बेकाबू भीड़ ने 200 से ज्यादा कुर्सियां तोड़ दीं, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. दोनों सितारों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
Pawan Singh and Ravi Kisan
social share
google news

Pawan Singh and Ravi Kisan in Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया में मंगलवार रात भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और रवि किशन के एक कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ. एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर दोनों दिग्गजों के एक साथ झूमने और ठुमके लगाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं दूसरी तरफ कार्यक्रम के दौरान भीड़ इस कदर बेकाबू हुई कि वहां मौजूद 200 से ज्यादा कुर्सियां तोड़ दी गईं. स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा.