लेटेस्ट न्यूज़

प्रयागराज में तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी हिमांशु यादव पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, अब पुलिस की गिरफ्त में कांप रहा कातिल प्रेमी!

ADVERTISEMENT

प्रयागराज के मेजा ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी हिमांशु यादव को मुठभेड़ के बाद पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया है. दो अन्य साथी और गांव के प्रधान भी हिरासत में लिए गए हैं.

social share
google news

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के मेजा क्षेत्र में हुए दिल दहला देने वाले ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. कत्ल की इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी हिमांशु यादव को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर हमला कर भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है. घायल आरोपी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कड़ी सुरक्षा के बीच उससे पूछताछ की जा रही है.