लेटेस्ट न्यूज़

3 लाख रुपये के 16 गुम मोबाइल बरामद, खरगूपुर पुलिस ने मालिकों को लौटाए

Gonda News: गोण्डा के खरगूपुर थाना पुलिस ने सर्विलांस और सीईआईआर पोर्टल की मदद से 3 लाख रुपये कीमत के 16 गुम मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिए. मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली और पुलिस की सराहना की.

ADVERTISEMENT

Gonda Police Action
Gonda Police Action
social share
google news

Gonda News: जनपद में गुम एवं खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खरगूपुर पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए करीब 3 लाख रुपये कीमत के 16 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिया. मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने गोण्डा पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया.