UP Kiska: कभी बसपा का गढ़ रही बबीना सीट पर क्या हैट्रिक लगा पाएंगे बीजेपी विधायक राजीव सिंह?
Babina Assembly Election 2027: बुंदेलखंड की चर्चित बबीना विधानसभा सीट पर बीजेपी विधायक राजीव सिंह पारच्छा तीसरी जीत की तैयारी में हैं. कभी बसपा का गढ़ रही इस सीट पर जातीय समीकरण, विकास कार्य, पीडीए राजनीति और विपक्षी रणनीति चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बना रही है.
ADVERTISEMENT

Rajeev Singh
Babina Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश की सियासत में बुंदेलखंड की बबीना विधानसभा सीट (झांसी) हमेशा से बेहद दिलचस्प रही है. यह एक ऐसी सीट है जहां कभी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का एकछत्र राज हुआ करता था. लेकिन जब से यहां कमल खिला है बीजेपी लगातार जीत दर्ज कर रही है. वर्तमान में यहां से राजीव सिंह पारच्छा लगातार दो बार से बीजेपी के विधायक हैं. आधा शहर और आधा गांव में बंटी इस अनूठी सीट पर क्या विधायक जी तीसरी बार टिकट पाकर जीत की हैट्रिक लगा पाएंगे? क्या समाजवादी पार्टी का पीडीए समीकरण यहां बीजेपी के किले को ढहा पाएगा? आइए समझते हैं बबीना सीट का पूरा सियासी और जातीय गणित.