'मेरे पति देवता हैं, उन्हें फंसाया जा रहा है...' राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर आरोपी टिन्नू यादव की पत्नी का फूटा गुस्सा!
ADVERTISEMENT
Ram Mandir Donation Row Ayodhya: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद में मुख्य आरोपी टिन्नू यादव की पत्नी पूनम यादव ने मीडिया के सामने आकर सभी आरोपों को गलत बताया है. पूनम ने कहा कि उनके पति 32 साल से सेवा कर रहे हैं और उन्हें फंसाया जा रहा है.
अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा घोटाले को लेकर मचे सियासी और प्रशासनिक घमासान के बीच अब इस मामले के मुख्य किरदारों में से एक रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव की पत्नी पूनम यादव मीडिया के सामने आई हैं. टिन्नू यादव पर मंदिर के चढ़ावे और प्रॉपर्टी को लेकर गंभीर आरोप लगे हैं. इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उनकी पत्नी पूनम यादव ने भावुक होकर अपने पति का बचाव किया और इसे 'बड़े लोगों' द्वारा फंसाने की एक गहरी साजिश करार दिया है.