लेटेस्ट न्यूज़

Amethi News: 7 करोड़ के शिक्षा घोटाले की जांच के लिए अमेठी पहुंचीं CBI की 8 टीमें, मामले में शामिल लोगों से की पूछताछ

Amethi Education Scam: अमेठी के बेसिक शिक्षा विभाग में हुए 7 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घोटाले की जांच तेज हो गई है. हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई की 8 टीमें जिले में पहुंचीं और कई गांवों में पूछताछ की. मामले में कई जिलों में भी कार्रवाई जारी है.

ADVERTISEMENT

Amethi Education Scam
Amethi Education Scam
social share
Google CTA

Amethi News: बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखा विभाग में हुए सात करोड़ रुपए से अधिक के घोटाले की जांच के लिए हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सीबीआई की आठ टीमें आज अमेठी पहुंची, जहां उन्होंने जिले के अलग-अलग इलाको में जाकर मामले में शामिल लोगों से पूछताछ की. इसके साथ ही प्रदेश के कई जिलों में भी सीबीआई की छापेमारी जारी है. सीबीआई की डीआईजी शिवानी तिवारी के नेतृत्व में ये पूरी कार्रवाई की जा रही है.