लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli Crime News: दर्दनाक हादसा, रात में घर से लापता हुए युवक की ट्रेन से कटकर मौत, जांच में जुटी पुलिस

Raebareli Crime News: रायबरेली के बछरांवा में मानसिक रूप से कमजोर 22 वर्षीय युवक रामसमुझ की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. वह मंगलवार रात घर से लापता हो गया था. सुबह रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला। घटना से परिवार में मातम है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

Raebareli Railway Accident
Raebareli Railway Accident
social share
google news

Raebareli Crime News: बछरांवा थाना क्षेत्र के कसरॉवा गांव निवासी एक मानसिक रूप से कमजोर युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई. बुधवार सुबह नगर पंचायत कार्यालय के पीछे रेलवे ट्रैक पर उसका क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.