हमारा बयान दर्ज करो, मनरेगा जांच टीम की गाड़ी के आगे डटीं महिलाएं, बलिया का वीडियो चर्चा में
MGNREGA Scam Ballia: बलिया के सीयर विकासखंड के शाहपुर टिटिहा गांव में मनरेगा घोटाले के आरोपों की जांच के दौरान महिलाओं ने अधिकारियों को घेरकर विरोध जताया. ग्रामीणों का आरोप है कि कागजों में फर्जी मजदूरी दिखाकर सरकारी धन की हेराफेरी हुई. मामले का वीडियो वायरल होने के बाद जांच प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं.
ADVERTISEMENT

Ballia MGNREGA scam
MGNREGA Scam Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया से भ्रष्टाचार का एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां जांच करने आए अधिकारियों को स्थानीय महिलाओं के तीखे विरोध का सामना करना पड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामला मनरेगा के तहत हुए फर्जीवाड़े का बताया जा रहा है, जहां काम तो हुआ नहीं लेकिन सरकारी धन की बंदरबांट कर ली गई है. जब जांच टीम मामले में लीपा पोती करने की कोशिश करती दिखी तो आक्रोशित महिलाओं ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और उन्हें बिना बयान दर्ज किए जाने नहीं दिया.
