लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ के छात्र आंदोलन में पहुंचे 'योगी जी 2'... पेपर लीक करने वालों के लिए फांसी और 1 साल में भर्तियां पूरी करने की मांग

ADVERTISEMENT

Lucknow Student Protest: लखनऊ के इको गार्डन में चल रहे छात्र आंदोलन में ‘योगी जी 2’ के नाम से चर्चित अवधेश कुमार साहनी शामिल हुए. उन्होंने पेपर लीक और लंबित भर्तियों के मुद्दे पर सरकार से कड़े कानून बनाने तथा खाली सरकारी पदों को समयबद्ध तरीके से भरने की मांग की.

social share
google news

Lucknow Student Protest: राजधानी लखनऊ के इको गार्डन में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक और रुकी हुई भर्तियों के खिलाफ चल रहे बड़े छात्र आंदोलन में देवरिया के रहने वाले अवधेश कुमार साहनी का अनोखा रूप देखने को मिला. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वेशभूषा और उन्हीं की शैली में बोलने वाले अवधेश को सोशल मीडिया पर 'योगी जी 2' के नाम से जाना जाता है. उन्होंने आंदोलन में पहुंचकर देश के 65% युवाओं की आवाज बुलंद करते हुए शिक्षा माफियाओं के खिलाफ फांसी की सजा वाले कड़े अध्यादेश की मांग उठाई है.