सपा के 25 से 26 सांसद पार्टी तोड़ने को तैयार... पहले ओपी राजभर और अब डिप्टी सीएम केशव मौर्य के इस दावे से बढ़ी हलचल
UP Political News: कानपुर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि सपा के 25-26 सांसद पार्टी छोड़ने को तैयार हैं. इस बयान से यूपी की राजनीति गरमा गई. वहीं शिवपाल यादव ने इसे टीआरपी पाने की कोशिश बताते हुए भाजपा पर जोरदार पलटवार किया.
ADVERTISEMENT

Keshav Prasad Maurya
Keshav Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश की राजनीति से इस वक्त की एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कानपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए दावा किया है कि समाजवादी पार्टी के करीब 25 से 26 सांसद पाला बदलने और सपा को तोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार बैठे हैं. टीएमसी और शिवसेना की तरह सपा में भी टूट की अटकलों के बीच आए डिप्टी सीएम के इस बयान ने यूपी के सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है. वहीं दूसरी तरफ सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने केशव मौर्य के इस दावे को सिर्फ टीआरपी बटोरने का जरिया बताते हुए तीखा पलटवार किया है.