Ballia Cattle Smuggling: बलिया में गोवंश तस्करों के खिलाफ एक्शन, 26 मवेशियों के साथ 3 गिरफ्तार
Ballia News: बलिया में गोवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस और एसओजी टीम ने 26 मवेशियों को मुक्त कराया है. संयुक्त अभियान में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि तस्करी में इस्तेमाल छह वाहन भी सीज किए गए. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.
ADVERTISEMENT

Ballia cattle smuggling
Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद की फेफना थाना पुलिस और एसओजी टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने गोवंश की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़े गैंग का भंडाफोड़ किया है. तस्करों के चंगुल से 26 बेजुबान गोवंश को सुरक्षित बरामद किया गया है.