Mainpuri news: प्रधानी की रंजिश में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी और भतीजे पर हमला, 5 आरोपी पर FIR दर्ज
Mainpuri crime news: मैनपुरी के जिरौली गांव में प्रधानी की रंजिश को लेकर सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी और उसके भतीजे पर कथित हमला किए जाने का मामला सामने आया है. मारपीट में युवक घायल हो गया. पुलिस ने ग्राम प्रधान प्रशासक समेत पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

Mainpuri crime news
Mainpuri news: विछवां थाना क्षेत्र के गांव जिरौली में प्रधानी की रंजिश को लेकर सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी और उसके भतीजे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने घायल का मेडिकल कराने के बाद ग्राम प्रधान प्रशासक समेत पांच लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.