पूर्वांचल की सियासत में 'राजभर परिवार' का बड़ा दांव! बेटे अरुण राजभर के लिए चुनी सपा के गढ़ वाली सीट, आजमगढ़ से मचेगा हड़कंप?
ADVERTISEMENT
पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर के बेटों अरविंद और अरुण राजभर की चर्चा तेज. क्या सपा के गढ़ अतरौलिया से अरुण राजभर लड़ेंगे चुनाव, आजमगढ़ की 10 सीटों पर सुभासपा की नजर.
उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में चुनावी बिगुल बजने से पहले ही राजनीतिक पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के मुखिया ओम प्रकाश राजभर के परिवार को लेकर इस वक्त कयासों का दौर बेहद तेज है. राजभर अपने दोनों बेटों अरविंद राजभर और अरुण राजभर को पूर्वांचल की राजनीति में मजबूती से स्थापित करने के लिए एक बड़ा सियासी चक्रव्यूह रच रहे हैं. इसी कड़ी में उनके छोटे बेटे अरुण राजभर की आजमगढ़ की एक चर्चित सीट से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है.