लेटेस्ट न्यूज़

Mathura News: व्यापार मंडल ने 15 दिन के लिए टाला नगर निगम के खिलाफ आंदोलन, 13 सूत्रीय मांगों पर सहमति

Mathura News: मथुरा में नगर निगम के खिलाफ प्रस्तावित व्यापारियों का आंदोलन फिलहाल टल गया है. लंबी वार्ता के बाद निगम प्रशासन ने 13 सूत्रीय मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए 15 दिन में समाधान का आश्वासन दिया. व्यापार मंडल ने साफ किया है कि वादे पूरे नहीं हुए तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू होगा.

ADVERTISEMENT

 Mathura Vyapar Mandal
Mathura Vyapar Mandal
social share
google news

Mathura News: नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा नगर निगम की कार्यशैली के विरोध में 18 जून को प्रस्तावित होली गेट से नगर निगम कार्यालय तक के प्रदर्शन को फिलहाल 15 दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है. प्रदर्शन से पहले नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों और व्यापार मंडल पदाधिकारियों के बीच हुई लंबी वार्ता में निगम प्रशासन ने व्यापारियों की 13 सूत्रीय मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए उन्हें निर्धारित समय में पूरा करने का आश्वासन दिया.