Mathura News: अधिकमास मेले में नकली नोट खपाने आया युवक गिरफ्तार, 2500 रुपये के जाली नोट बरामद
Mathura Crime Newsमथुरा के गोवर्धन में अधिकमास मेले के दौरान पुलिस ने एक युवक को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया. आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर जाली नोट चलाने आया था.पुलिस ने 2500 रुपये के नकली नोट बरामद कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

Mathura fake currency case
Mathura Crime News: गोवर्धन पुलिस ने अधिकमास मेले में नकली नोट खपाने की कोशिश कर रहे एक शातिर युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2500 रुपये के जाली नोट और 5610 रुपये की असली नकदी बरामद की है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है, जबकि गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.