लेटेस्ट न्यूज़

क्या बबीना में राजीव सिंह पारिचा लगा पाएंगे जीत की हैट्रिक? जानिए दलित-यादव बाहुल्य सीट का पूरा सियासी और जातीय समीकरण

ADVERTISEMENT

झांसी की बबीना विधानसभा सीट पर सियासी हलचल तेज. दलित और यादव बाहुल्य इस सीट पर बीजेपी विधायक राजीव सिंह पारिचा के विकास दावों के बीच सपा और बसपा ने घेराबंदी शुरू कर दी है.

social share
google news

उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड रीजन की बबीना विधानसभा सीट इस वक्त सूबे के सियासी गलियारों में चर्चा का केंद्र बनी हुई है. कभी बहुजन समाज पार्टी (BSP) का मजबूत गढ़ रही इस सीट पर पिछले दो चुनावों से भारतीय जनता पार्टी (BJP) का कब्जा है. यहां से मौजूदा भाजपा विधायक राजीव सिंह पारिचा लगातार तीसरी बार चुनावी मैदान में उतरने और जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी कर रहे हैं. बबीना का पूरा चुनावी ताना-बाना जातीय समीकरणों और विकास दावों के इर्द-गिर्द बुना नजर आता है.