Ballia News: बलिया में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, जमीन की पैमाइश के नाम पर 5 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार
Ballia Crime News: बलिया में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील सदर में तैनात एक कानूनगो को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पर जमीन की पैमाइश के बदले घूस मांगने का आरोप है. मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है.
ADVERTISEMENT

Ballia bribery case
Ballia Crime News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. तहसील सदर में तैनात एक राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) को 5000 रुपये की रिश्त लेते हुए रंगे हांथो गिरफ्तार किया गया है. आरोपी राजस्व निरीक्षक जमीन की पैमाइश करने के एवज में घुस मांग रहा था.